गोंडा के गांव निठावरी में शादी का भात देने आए व्यक्ति को आरोपियों ने तमंचे की बट मारकर घायल कर दिया। पिता को बचाने आए पुत्र को भी आरोपियों ने पीटा। मामले में रिपोर्ट दर्ज हो गई है।
थाना टप्पल के गांव जैदपुरा निवासी राजकुमार पुत्र पूरन सिंह के अनुसार 11 जुलाई की शाम वह अपने पुत्र गौरव के साथ गांव निठावरी में अपने भांजे को भात देने गए थे। वहां सीताराम पुत्र अमर सिंह निवासी नगला राम सिंह थाना सौंख जिला मथुरा भी अपने साथियों के साथ आया था।
राजकुमार ने बताया कि सीताराम उन्हें देखते ही गाली देने लगा। मना करने उसने सिर पर तमंचे की बट मारकर घायल कर दिया। उनका पुत्र गौरव बचाने आया तो आरोपी और उसके साथी तमंचे दिखाकर उसे जान से मारने की धमकी देने लगे। गांव के लोगों ने उन दोनों को बचाया।