फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: सड़क हादसे में पिता-पुत्र की मौत, रिपोर्ट दर्ज

Tue, 14 May 2024 02:52 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

समृद्धि टाउनशिप के निकट पीछे से आ रहे बेकाबू ट्रक ने उनकी बाइक को रौंद दिया। जिसमे बाइक सवार तेजवीर, उसकी पुत्री पलक और सोनल, पुत्र कान्हा और पत्नी लक्ष्मी घायल हो गए।
विज्ञापन
पुलिस ने दर्ज किया केस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना क्षेत्र में 12 मई की शाम बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार एक परिवार को रौंद दिया। जिसमें पिता-पुत्र की मौत हो गई। दो बेटियां और पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक के परिजनों ने तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन


ज्ञानसिंह निवासी थाना अरनिया जनपद बुलंदशहर ने थाना मडराक में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उसका भाई तेजवीर पुत्र हरप्रसाद अपनी बाइक से परिवार के साथ 12 मई शाम गांव नगला मान सिंह से वापस घर लौट रहा था।

सफर के दौरान ही शाम पांच बजे के करीब मडराक थाना क्षेत्र के समृद्धि टाउनशिप के निकट पीछे से आ रहे बेकाबू ट्रक ने उनकी बाइक को रौंद दिया। जिसमे बाइक सवार तेजवीर, उसकी पुत्री पलक और सोनल, पुत्र कान्हा और पत्नी लक्ष्मी घायल हो गए। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान तेजवीर और उनके पुत्र कान्हा की मृत्यु हो गई।
विज्ञापन


ट्रक ने बाइक के साथ आगे चल रहे ई-रिक्शा में भी टक्कर मार थी।। ई-रिक्शा चालक भी घायल हो गया। थाना अध्यक्ष अरविंद कुमार का कहना है कि शव के पोस्टमार्टम के बाद परिजन को सौंप दिए गए। रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें