पिटाई से घायल हुई शिवानी और उसके पिता रंजीत। संवाद
- फोटो : Samvad
जलाली क्षेत्र के गांव खिटकारी में मंगलवार की दोपहर बच्चों के विवाद में एक पिता-पुत्री को जमकर पीटा गया। इसमें पिता-पुत्री के सिर फट गए। पुलिस ने उनका डॉक्टरी परीक्षण कराया। उन्होंने चार लोगों के विरुद्ध तहरीर दी है।
खिटकारी गांव निवासी रंजीत पुत्र प्रताप सिंह के अनुसार पड़ोस में ही उनके खानदानी लोगों का घर है। मंगलवार की सुबह वह पत्नी के साथ अलीगढ़ आंख का इलाज कराने गए थे। इसी दौरान पड़ोस के बच्चों से उनके बच्चों का विवाद हो गया। इसमें विपक्षियों ने उनकी बेटी को पीटा, जिससे उसका सिर फट गया। खबर पाकर वह गांव पहुंचे तो आरोपियों ने उन्हें भी घेरकर पीटा। डंडे से हमला कर सिर फोड़ दिया। संवाद