फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: तापमान बढ़ने पर किसान जायद फसलों पर दें खास ध्यान

विज्ञापन
विज्ञापन
जायद (रबी और खरीफ के मध्य में बोई जाने वाली फसल) फसलों की बोआई का उपयुक्त समय चल रहा है। जिले के अधिकांश किसान इसकी बोआई कर चुके हैं। इन फसलों की बोआई फरवरी से मार्च तक की जाती हैं। जायद फसलों में मुख्य रूप से तरबूज, खरबूजा, खीरा, ककड़ी, लौकी, तोरई, भिंडी, अरबी, मूंग, उड़द, सूरजमुखी, मक्का, बाजरा, हरा चारा, बैंगन, मिर्च, कद्दू, प्याज, आदि शामिल हैं।
विज्ञापन

इन फसलों का लाभ किसान मार्च-मई में उठाते हैं, जिससे उन्हें आर्थिक लाभ होता है। जिला कृषि अधिकारी अभिनंदन सिंह का कहना है कि इस महीने किसान जायद की फसलों की देखरेख के साथ ही खरीफ की फसलों की भी तैयारी शुरू कर दी है। जिस तरह से तापमान काफी बढ़ा है, उससे किसानों को जायद की फसलों की ओर खास ध्यान देने की जरूरत है।
उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में लू (गर्म हवा) की संभावना को ध्यान में रखते हुए सब्जियों, सब्जियों की नर्सरी, जायद फसलों और फलों के बगीचों में हल्की सिंचाई नियमित अंतराल पर करनी चाहिए। उन्होंने बताया कि किसान रबी फसल की कटाई के बाद खाली खेतों की गहरी जुताई कर जमीन को खुला छोड़ दें, जिससे सूरज की तेज धूप से गर्म होने के कारण इसमें छिपे कीट-पतंगों के अंडे और घास के बीज नष्ट हो जाएं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि किसान मूंग, उड़द, मक्का, बाजरा आदि चारा फसलों की बोवाई इस सप्ताह कर सकते हैं। बोवाई के समय खेत में पर्याप्त नमी होनी आवश्यक है। बीजों को 3-4 सेमी गहराई पर डाले और पंक्ति से पंक्ति की दूरी 25-30 सेमी रखें। उन्होंने बताया कि जिन किसानों ने रवि की फसल की थी वे आलू की बजाए मक्का, बाजरा, मूंग, उड़द आदि की फसलें उगाएं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें