फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: किसानों ने उठाई एमएसपी और स्मार्ट मीटर की मांग

विज्ञापन
गांव पहाडीपुर में पंचायत करते भाकियू कार्यकर्ता - फोटो : samvad
विज्ञापन
गांव पहाड़ीपुर में भारतीय किसान यूनियन की पंचायत ओमप्रकाश सिंह व सुभाष चंद्र गुप्ता ने की। इसमें किसानों और मजदूरों से संगठित होकर संघर्ष करने का आह्वान किया। पंचायत को संबोधित करते हुए चौधरी नवाब सिंह ने केंद्र सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि आलू का घोषित न्यूनतम समर्थन मूल्य किसानों के साथ मजाक है। उन्होंने आलू का समर्थन मूल्य कम से कम तीन हजार रुपये प्रति क्विंटल घोषित करने की मांग की। साथ ही मक्का और बाजरा की खरीद जल्द शुरू कर उनका समर्थन मूल्य बढ़ाने की मांग उठाई गई। स्मार्ट मीटर हटाकर पुरानी व्यवस्था लागू करने तथा स्मार्ट मीटर हटाने पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की भी मांग की। इस दौरान रिंकू सिंह, प्रताप सिंह, खजान सिंह, सतीश बाबू, भोली सिंह, बाबू सिंह, अखिलेश शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें