फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: टोल प्रबंधन के विरोध में किसानों का धरना चौथे दिन भी जारी

विज्ञापन
टप्पल स्थित ब्लॉक परिसर में धरने पर बैठे राकिमयू के पदाधिकारी व किसान। - फोटो : samvad
विज्ञापन
जेवर टोल प्रबंधन की कार्यप्रणाली और झूठे मुकदमे वापस लेने की मांग को लेकर राष्ट्रीय किसान मजदूर यूनियन (अ) का धरना बृहस्पतिवार को भी जारी रहा।
विज्ञापन


ब्लॉक परिसर में चल रहे धरने को विभिन्न किसान संगठनों का समर्थन मिलने से आंदोलन लगातार मजबूत होता जा रहा है। धरने में किसान मंच के राष्ट्रीय महासचिव सुधीर कुमार पहुंचे। किसानों को समर्थन देने की घोषणा की। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के जिलाध्यक्ष सुंदर सिंह बालियान तथा राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष विजय ने भी आंदोलन को समर्थन देते हुए 11 मई की महापंचायत में भारी संख्या में शामिल होने का ऐलान किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि 11 मई की महापंचायत ऐतिहासिक होगी। इसके लिए गांव-गांव जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा। इस दौान ललित प्रधान, शेरु खां, धन्ना सेठ, शेर सिंह, शहादत ठाकुर, बुधन, नेत्रपाल ठाकुर, विजयपाल चौधरी, अनिल चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें