फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DAP Crisis: अतरौली सहकारी समिति पर डीएपी न मिलने पर किसानों ने किया हंगामा, तड़के सुबह चार बजे से लगी लाइन

Fri, 18 Oct 2024 01:43 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अतरौली में क्षेत्रीय सहकारी समिति उत्तरी और दक्षिणी पर तड़के सुबह चार बजे से ही महिला और किसान लाइन लगाकर बैठ गए। अपराह्न 1 बजे तक भी डीएपी का वितरण शुरू नहीं हो सका। भूखे-प्यासे किसान और महिलाएं बेहद परेशान दिखे।
विज्ञापन
सहकारी समिति पर डीएपी के लिए बैठै किसान और महिलाएं - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महज एक एक बोरी डीएपी पाने के लिए अतरौली में महिलाओं को घर का कामकाज छोड़कर तड़के सुबह से ही लाइन में लगना पड़ रहा है। एक बोरी डीएपी पाना उनके लिए किसी जंग को जीतने से कम साबित नहीं हो रहा। 

विज्ञापन


18 अक्टूबर को डीएपी आने की सूचना पर अतरौली में क्षेत्रीय सहकारी समिति उत्तरी और दक्षिणी पर तड़के सुबह चार बजे से ही महिला और किसान लाइन लगाकर बैठ गए। अपराह्न 1 बजे तक भी डीएपी का वितरण शुरू नहीं हो सका। भूखे-प्यासे किसान और महिलाएं बेहद परेशान दिखे। महिलाओं को घरों पर बच्चों के खाने की चिंता थी, लेकिन बार-बार कहने के बाद भी डीएपी का वितरण शुरू नहीं किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएपी वितरण शुरू न होने से किसानों ने सहकारी समितियों पर जमकर हंगामा किया और खुलेआम डीएपी की जमाखोरी करने के आरोप लगाए। सचिव हाकिम सिंह और हरिराज ने बताया कि ऊपर से ऑनलाइन लोड शो नहीं करने से वितरण नहीं हो पा रहा है। लोड आते ही वितरण शुरू होगा। दोपहर एक बजे के बाद वितरण शुरू हो सका, तब कहीं जाकर किसान और महिलाओं को राहत मिली। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें