फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: पानी लगाने गया था किसान, खेत में पड़ा मिला शव

Fri, 06 Jan 2023 10:21 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

बुलंदशहर के थाना पहासू के गांव सोई के किसान का अलीगढ़ में गभाना के गांव पनिहावर में शव एक खेत में पड़ा मिला। किसान पानी लगाने के लिए खेत में गया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
मृतक किसान सुभाष - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ में गभाना के गांव पनिहावर में किसान का शव एक खेत में पड़ा मिला। किसान पानी लगाने के लिए खेत में गया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


बुलंदशहर के थाना पहासू के गांव सोई निवासी 52 वर्षीय सुभाष उर्फ  चुन्ना रामपुर, गभाना में किराये पर मकान लेकर परिवार सहित रह रहे थे। गांव पनिहावर में पट्टे पर जमीन लेकर खेतीबाड़ी करते थे। शुक्रवार की सुबह वह खेतों में पानी लगाने की बात कहकर घर से निकले थे, लेकिन शाम तक घर नहीं लौटे। 

इस पर परिवार के लोग तलाश करते हुए खेतों पर पहुं, तो वहां सुभाष मृत मिले। सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक आदेशपाल सिंह भी पहुंच गए। उन्होंने बताया कि मौत का सही कारण पता लगाने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें