फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: बर्बाद हुई धान की फसल को देख किसान की हॉर्ट अटैक से मौत, परिजनों का रो रोकर हुआ बुरा हाल

Fri, 14 Oct 2022 01:39 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

परिजनों ने बताया कि संजय बारिश बंद होने के बाद नौ अक्तूबर को फसल देखने गए थे। संजय ने जब बर्बाद हुई फसल को देखा तो वो सहन नहीं कर पाए और उनके सीने में तेज दर्द शुरू हो गया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्षेत्र के गांव दमुआका निवासी संजय सिंह (42) पुत्र रामवीर सिंह को धान की बर्बाद फसल देख हॉर्ट अटैक आ गया। नोएडा के एक अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। परिजनों ने घटना की सूचना तहसीलदार व लेखपाल को दी है।

विज्ञापन


संजय सिंह ने 45 बीघा जमीन सोफा खेड़ा के समीप पट्टे पर लेकर धान की फसल कर रखी थी, जो बारिश होने से बर्बाद हो गई। परिजनों ने बताया कि संजय बारिश बंद होने के बाद नौ अक्तूबर को फसल देखने गए थे। संजय ने जब बर्बाद हुई फसल को देखा तो वो सहन नहीं कर पाए और उनके सीने में तेज दर्द शुरू हो गया।

आनन फानन उन्हें जट्टारी के निजी अस्पताल ले जाया गया। यहां से डॉक्टर ने उन्हें नोएडा के यथार्थ अस्पताल रेफर कर दिया। बुधवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। संजय अपने पीछे दो छोटे बच्चे और बीबी को छोड़ गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें