कस्बा के मोहल्ला कुशवाहा निवासी व्यक्ति की ठंड लगने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। परिजनों के अनुसार तिलक सिंह (55) शनिवार देर शाम खाना खाने के बाद खेत पर सोने गया था। रविवार सुबह वह घर वापस नहीं आया तो उन्हें चिंता सताने लगी। खेत पर पहुंचकर देखा तो तिलक सिंह मृत पड़ा था। परिजनों ने बताया कि तिलक सिंह दो दिन से बोल रहा था कि उसे ठंड लग गई है। शनिवार रात सर्द हावाएं भी चल रहीं थी। सर्दी लगने से ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। संवाद