फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: फर्जी एसडीएम को जेल भेजा, इंस्पेक्टर मिला दोषी

विज्ञापन
विज्ञापन
खैर में फर्जी एसडीएम पकड़े जाने के मामले की एसपी देहात ने जांच शुरू कर दी है। बुधवार को आरोपी को जेल भेज दिया गया। जांच में इंस्पेक्टर को दोषी पाया गया है। वहीं, आरोपी के भाई ने राजस्व मंत्री अनूप प्रधान से शिकायत कर इंस्पेक्टर पर दस हजार रुपये लेने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन





बता दें कि पिसावा के गांव बझेड़ा का शेखर शर्मा भूमि विवाद में तहसील पहुंचा था और खुद को सोनभद्र का एसडीएम बताया। मगर उसे फर्जी पाए जाने पर पकड़ लिया गया था, जिस पर मुकदमे के आदेश बाद पुलिस ने शांति भंग में चालान किया और बाद में सख्ती पर मुकदमा दर्ज कर नोटिस देकर छोड़ दिया। इस मामले में एसएसपी ने एसपी देहात को जांच सौंपी।



बुधवार को वे जांच के लिए खैर गए। सभी पक्षों को बुलाया गया। बाद में आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। गिरफ्तारी में नोटिस के प्रावधानों के उल्लंघन का आरोप लगाकर गिरफ्तारी दिखाई। इधर, शेखर के भाई ने राजस्व राज्य मंत्री अनूप प्रधान को मंगलवार को पत्र में शिकायत दी है, जिसमें इंस्पेक्टर पर दस हजार रुपये लेने के बाद भी उसके भाई को न छोड़ने का आरोप लगाया।
विज्ञापन




इस पूरे मामले में इंस्पेक्टर को दोषी पाया गया है। एसपी देहात बताते हैं कि नोटिस प्रावधान के उल्लंघन के आरोप में शेखर को जेल भेजा गया है। इंस्पेक्टर अब तक की जांच में दोषी हैं। वे अपनी रिपोर्ट एसएसपी को बृहस्पतिवार को देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें