दाऊजी महाराज के मंदिर पर पूर्णिमा पर लगे मेले में मौजूद श्रद्धालु। संवाद
- फोटो : samvad
बरहद स्थित प्राचीन बलभद्र दाऊजी महाराज मंदिर में पुरुषोत्तम मास की पूर्णिमा पर रविवार को मेले का आयोजन हुआ। सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे। महंत कान्हा भारद्वाज एवं विवेक भारद्वाज ने रेवती मैया का विशेष शृंगार कराया, जबकि दाऊजी महाराज को आकर्षक पोशाक पहनाई गई। मंदिर को रंग-बिरंगे सुगंधित फूलों से सजाया गया। भक्तों ने भजन-कीर्तन कर माहौल को भक्तिमय बना दिया। माखन-मिश्री का भोग लगाकर प्रसाद वितरित किया गया। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए मंदिर के पुजारियों ने इसे अब तक की सबसे अधिक भीड़ वाला आयोजन बताया। इस दौरान सुमित भारद्वाज, योगेंद्र कुमार प्रधान बरहद, सौरभ हरिद्वारी, मंजू हरिद्वारी, चांदनी माथुर, विवेक पंडा, मुनेश वर्मा भीमा, कपिल वार्ष्णेय, रामेश्वर दयाल भारद्वाज, ज्वालाप्रसाद शर्मा आदि मौजूद रहे।