फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: अति पिछड़ा अधिकार मंच की मांग-पिछड़ा वर्ग में घोषित हो मेयर का पद

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में ज्ञापन देने पहुंचे अति पिछड़ा अधिकार मंच के पदाधिकारी। संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
नगर निगम में मेयर पद को पिछड़ा वर्ग में घोषित किए जाने की मांग को लेकर मंगलवार को अति पिछड़ा अधिकार मंच के कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च किया। जहां एक ज्ञापन एसीएम प्रथम मोहम्मद अमान को सौंपा गया।
विज्ञापन



मंच के मंडल अध्यक्ष जवाहरलाल बघेल एडवोकेट ने कहा कि वर्ष 1995 से नगर निगम के चुनाव शुरू किए गए हैं। जब से अब तक पिछड़ा वर्ग पुरुष एवं अनुसूचित जाति के लिए अलीगढ़ नगर निगम को आरक्षित नहीं किया गया है। मंडल प्रभारी जय प्रकाश लोधी ने कहा कि वर्ष 2022 में अलीगढ़ नगर निगम महापौर पद को पिछड़ा वर्ग महिला के कोटे में आरक्षित करने के लिए अधिसूचना जारी हुई थी, जिससे बहुसंख्यक समुदाय पिछड़े वर्ग के लोगों में न्याय की उम्मीद जगी थी, परंतु प्रभावशाली राजनीतिक लोगों ने अपना दखल रखते हुए आपत्ति दर्ज करायी थी।



नई अधिसूचना में मेयर पद को राजनीतिक दबाव में सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित घोषित कर दिया गया है। संरक्षक सतीश जननायक ने कहा कि नगर निगम में 70 फीसद आबादी अन्य पिछड़ा वर्ग की है। इसके बावजूद भी अन्य पिछड़ा वर्ग के आरक्षण को खत्म करके अन्य पिछड़ा वर्ग समाज को अपमानित करने का काम किया गया है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष उदयवीर सिंह नागर, चंद्रप्रकाश पांचाल, चेतन स्वरूप राजोरिया, सरनाम सिंह, सूरजपाल राना, मुकेश सैनी, महेंद्र सिंह निषाद, लक्ष्मी यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें