बहादुरपुर पुलिस चौकी क्षेत्र के एक गांव में पिता-पुत्रों ने मोबाइल पर एक महिला का कपड़े बदलते हुए वीडियो बना लिया। इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर महिला के पति से तीन लाख रुपये ऐंठ लिए। इतना ही नहीं आरोपियों ने महिला से छेड़खानी भी की। मामले में कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
पीड़ित व्यक्ति के अनुसार एक गांव निवासी रघुराज सिंह उर्फ रग्घा और उसके बेटे आकाश सहित दो अन्य लोगों ने उनकी पत्नी का कपड़े बदलते समय का वीडियो बना लिया। इस वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर तीन लाख रुपये ऐंठ लिए। अब और रुपयों की मांग कर रहे हैं। पुलिस से शिकायत करने पर धमकी दी। आरोपियों ने एक माह पहले जबरन की उनके खेतों पर मेड़ भी डलवा दी है।