फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गृहकर वसूली की धीमी गति पर जताई नाराजगी

सार

नगर निगम के सेवा भवन में गृहकर वसूली की समीक्षा बैठक में नगर आयुक्त ने वार्ड वार गृहकर वसूली समीक्षा में खराब प्रगति पर नाराजगी जताई। मुख्य कर निर्धारण अधिकारी विनय कुमार राय को गृहकर जमा करने के लिए लोगों को जागरूक करने के लिए व्यापक रूप से जन सहभागिता अभियान चलाने, टीएस वार्डवार गृहकर वसूली की प्रगति से उन्हें अवगत कराने के निर्देश दिए। एलडीएम अनिल सिंह को निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष डिजिटल लेन-देन से सभी वेंडर्स को लाभ दिलाने व वर्तमान प्रगति में सुधार करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर निगम के नगर आयुक्त अमित आसेरी ने गृहकर वसूली की धीमी गति पर नाराजगी जताई। उन्होंने मुख्य कर अधिकारी को रोजाना गृहकर वसूली की समीक्षा करने की हिदायत दी। नगर निगम के सेवा भवन में गृहकर वसूली की समीक्षा बैठक में नगर आयुक्त ने वार्ड वार गृहकर वसूली समीक्षा में खराब प्रगति पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

मुख्य कर निर्धारण अधिकारी विनय कुमार राय को गृहकर जमा करने के लिए लोगों को जागरूक करने के लिए व्यापक रूप से जन सहभागिता अभियान चलाने, टीएस वार्डवार गृहकर वसूली की प्रगति से उन्हें अवगत कराने के निर्देश दिए।
नगर आयुक्त ने अधिकारी को किस वार्ड में कितनी वसूली आई और कितनी शेष है। कम वसूली वाले वार्ड में कम वसूली की वजह सहित कई महत्वपूर्ण बिंदु पर विस्तार से रिपोर्ट तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने पीएम स्व निधि योजना की समीक्षा करते हुए डिजिटल लेन देन की प्रगति पर भी नाराजगी जताई।
विज्ञापन

एलडीएम अनिल सिंह को निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष डिजिटल लेन-देन से सभी वेंडर्स को लाभ दिलाने व वर्तमान प्रगति में सुधार करने के निर्देश दिए। समीक्षा में उप नगर आयुक्त राज किशोर प्रसाद, विनय कुमार राय, एलडीएम अनिल सिंह, अधिशासी अभियंता मनोज कुमार आदि मौजूद रहे।
जनसुविधाओं को पारदर्शी बनाएं
नगर निगम के नगर आयुक्त अमित आसेरी ने कहा कि जनसुविधाओं को पारदर्शी बनाएं। बृहस्पतिवार को वह महापौर मोहम्मद फुरकान की अध्यक्षता में पार्षदों की बैठक में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि महापौर और पार्षदों के सुझाव और सहयोग के आधार पर नगरीय सुविधाओं को प्रभावी बनाए जाने की कोशिश की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें