फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: अतरौली क्षेत्र के आबकारी निरीक्षक निलंबित, यह है मामला

Sat, 16 Mar 2024 01:05 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

पिछले दिनों झांसी जिले के बड़ागांव थाना इलाके के ग्राम बराठा के एक मकान में नकली शराब बनाने की फैक्टरी पकड़ी गई थी। पुलिस के अनुसार बनने वाली नकली शराब के क्वार्टर असली जैसे नजर आते थे और उन्हें लाइसेंसी शराब की दुकान पर बेचा जाता था। इस मामले में पुलिस ने कई लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
निलंबित। - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अतरौली क्षेत्र के आबकारी निरीक्षक शिशुपाल सिंह को निलंबित कर दिया गया है। जिला आबकारी अधिकारी डॉ. सतीश चंद्र ने बताया कि शिशुपाल सिंह पूर्व में आबकारी निरीक्षक झांसी में तैनात थे। उन्होंने बताया कि आबकारी निरीक्षक के निलंबन के संबंध में पत्र मिला है। पिछले दिनों झांसी जिले के बड़ागांव थाना इलाके के ग्राम बराठा के एक मकान में नकली शराब बनाने की फैक्टरी पकड़ी गई थी।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार बनने वाली नकली शराब के क्वार्टर असली जैसे नजर आते थे और उन्हें लाइसेंसी शराब की दुकान पर बेचा जाता था। इस मामले में पुलिस ने कई लोगों को गिरफ्तार किया है। इसकी रिपोर्ट शासन स्तर पर भेजी गई थी। शासन स्तर से इस मामले में झांसी के तत्कालीन आबकारी निरीक्षक शिशुपाल सिंह को निलंबित कर दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें