फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: पूर्व विधायक मलखान सिंह हत्याकांड फैसले की तारीख नियत

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के सियासी कद्दावर व इगलास के पूर्व विधायक मलखान सिंह और उनके अंगरक्षक की हत्या के मुकदमे में फैसले की तारीख नियत कर दी गई है। मंगलवार को अंतिम बहस के बाद बुलंदशहर सत्र न्यायाधीश पंकज सिंह की अदालत ने 27 जनवरी फैसले की तारीख नियत की है। ऐसे में अब 16 वर्ष पुराने इस मुकदमे में फैसला आने की उम्मीद है।
विज्ञापन

महानगर के क्वार्सी क्षेत्र की मान सरोवर कालोनी स्थित आवास के बाहर 30 मार्च 2006 की शाम इगलास के पूर्व विधायक मलखान सिंह व उनके अंगरक्षक की हत्या की गई थी। जिसका मुकदमा उनके भाई दलवीर सिंह की ओर से दर्ज कराया गया और मुकदमे में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष तेजवीर सिंह गुड्डू सहित 18 आरोपी बनाए गए। यह मुकदमा वर्ष 2009/10 में हाईकोर्ट के आदेश पर बुलंदशहर सत्र न्यायालय की अदालत में ट्रांसफर कर दिया गया।
तब से वे वहीं विचाराधीन हैं। लंबे समय से चली आ रही अदालती प्रक्रिया के बाद सोमवार को मामले में दोनों पक्षों की बहस पूर्ण हुई। मंगलवार को अंतिम साक्ष्य पेशी या बहस की प्रक्रिया पूर्ण हुई। इसके बाद 27 जनवरी फैसले की तारीख नियत की गई है। इस बात की पुष्टि पूर्व विधायक पुत्र पुष्पेंद्र सिंह ने भी की है।
विज्ञापन

दोनों पक्षों की ओर से जिला एवं सत्र न्यायालय में संपूर्ण बहस हो गई है। जिसके बाद न्यायालय ने प्रकरण में निर्णय के लिए आगामी 27 जनवरी तारीख निर्धारित की है। जिस पर न्यायालय द्वारा अपना निर्णय सुनाया जाएगा। - गोपाल कृष्ण पाली, दुष्यंत उपाध्याय, धीरेंद्र सिंह और यतेंद्र पल सिंह तोमर, अधिवक्तागण बचाव पक्ष
जिले में थी पहली राजनीतिक हत्या
राजनीतिक जानकारों की मानें तो पूर्व विधायक मलखान सिंह की हत्या जिले में पहली राजनीतिक हत्या थी।
मुकदमे में यह हैं आरोपी
- पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष तेजवीर सिंह गुड्डू सुखरावली हाल जापन हाउस, भूपेंद्र गुप्ता गुरुद्वारा रोड, विशाल गौड़ नौरंगाबाद, अजीत अन्नू छावनी, संजीव उर्फ रॉबी कलाई हरदुआगंज, अमित नौरंगाबाद, प्रेम सिंह कुशवाहा सासनी गेट, उपेंद्र, सोनू गौतम शहरी मदनगढ़ी गोंडा, सुनील उर्फ दाऊ, पूर्व ब्लाक प्रमुख गोंडा प्रदीप सिंह शहरी मदन गढ़ी गोंडा, जितेंद्र उर्फ जीतू चिंता की नगरिया गोंडा, लालू खां, शरीफ खां, सुरेश।
विज्ञापन

मृत : हनी गौतम, अबोध शर्मा, अभिषेक
भगोड़ा : सुशील पंडित गोंडा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें