फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: 30 स्थानों पर ईवीएम हुई खराब, रुका रहा मतदान, खूब हुआ हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निकाय को लेकर कलेक्ट्रेट में बनाए गए नियंत्रण कक्ष में फोन की घंटियां शिकायतों को लेकर दिन भर घनघनाती रहीं। इसमें सर्वाधिक शिकायतें ईवीएम खराब हो जाने से मतदान प्रभावित होने के अलावा मतदाता सूची से बड़ी संख्या में नाम गायब हो जाने को लेकर थीं। इसको लेकर कई मतदान केंद्रों पर हंगामा होने की भी जानकारी मिली है। हालांकि अफसरों ने किसी तरह लोगों को समझा -बुझाकर शांत कराकर मतदान को सुचारू कराया।
विज्ञापन



सुबह मतदान शुरू होते ही ईवीएम खराब होने और मतदान केंद्रों पर हंगामा होने की सूचनाएं कंट्रोल रूम में आने लगीं। इन खबरों पर अधिकारी अधीनस्थों को निर्देशित करते रहे। डीएम इंद्र विक्रम सिंह, एसएसपी कलानिधि नैथानी ने नियंत्रण कक्ष का निरीक्षण किया तो सीडीओ आकांक्षा राना भी मतदान समाप्ति तक डटी रहीं। राज्य चुनाव आयोग को चुनाव से जुड़ी सभी सूचनाएं भी इसी केंद्र से भेजी गईं। यहां सबसे ज्यादा शिकायतें ईवीएम खराब होने की आईं। इसमें महेश्वरी इंटर कॉलेज आगरा रोड समेत विभिन्न मतदान केंद्रों से करीब 30 मतदान केंद्रों पर ईवीएम खराब होने की सूचना आई।



आनन- फानन में कुछ ईवीएम बदलवाई गई तो कुछ ठीक कराई गई। ईवीएम खराब होने से इन मतदान केंद्रों के बाहर हंगामे की सूचना भी मिली। अधिकारियों की टीम वहां पहुंची और स्थिति को संभालते हुए मतदाताओं को शांत कराया। इसी दौरान सूचना मिली कि सराय रहमान के पीठासीन अधिकारी का बस्ता गायब हो गया है। काफी देर बाद बस्ता मिल सका। इससे यहां काफी देर तक चुनाव रुका रहा। इसी तरह जलालपुर में मतदाता सूची से नाम गायब होने की खबर मिली तो इसका सूची की जांच कराई गई।
विज्ञापन




इसी तरह की अन्य सूचनाएं भी कंट्रोल रूम में आई। जिसके समाधान को लेकर सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं अन्य अफसरों को निर्देश दिए जाते रहे। मकदूम नगर, तुर्कमानगेट इलाके में फर्जी वोटिंग की खबर पर अफसर दौड़ गए और संदिग्ध लोगों को मतदान केंद्र से हटा दिया गया। ईवीएम से जुड़ी करीब 30 से अधिक शिकायतें मिली तो मतदाता सूचियों में गड़बड़ी को लेकर 20 से अधिक शिकायतें मिलीं।





वोट डालने को लेकर दिए निर्देश



कंट्रोल रूम पर इस तरह की शिकायतें भी आई कि वोटर कार्ड में पिता या पति का नाम गलत होने पर वोट नहीं डालने दिया जा रहा है। इस पर कंट्रोल रूम से निर्देश दिए गए कि यदि किसी वोटर के मतदाता पहचान पत्र में नाम ठीक है और उसका फोटो भी ठीक है तो उसे वोट डालने दिया जाए। पिता या पति का नाम गलत होने से मतदान से न रोका जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें