फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़: दुर्गा संस्कृति कला केंद्र के रंगारंग कार्यक्रम में झूमे सब

Sun, 12 Feb 2023 05:28 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी में कृष्णांजली नाट्यशाला पर दुर्गा संस्कृति कला केंद्र का शनिवार को रंगारंग कार्यक्रम हुआ। युक्ति वार्ष्णेय ने सरस्वती वंदना और कत्थक नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी। महाराष्ट्र की लाडली युक्ति और प्राची गोस्वामी, अनशनु ओनू दिल्ली ने सूफी कत्थक ने अपने साथी कलाकारों द्वारा प्रस्तुत कर समा बांध दिया।
विज्ञापन

इसी श्रृंखला में हरेंद्र भूषण और देहरादून से आए आयुष कुमार ने अपनी मनभावन प्रस्तुति के साथ दर्शकों का मन मोह लिया। गुजरात का डांडिया कटक डूंगरी, तनिष्का गुणिका और मोक्षिता ने प्रस्तुत किया। बॉलीवुड की श्रंखला में गगन गुप्ता, पारस वार्ष्णेय, हरीश अग्रवाल की प्रस्तुतियों ने सबको झूमने पर मजबूर कर दिया।
चाचा नेहरू पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने देशभक्ति कार्यक्रम प्रस्तुत कर देश प्रेम की भावना का प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि के रूप में निर्मल अग्रवाल, रोहित जैन, अमन गुप्ता, संजय जैन, ज्योति मित्तल, रजत शर्मा, ज्ञानेंद्र मिश्रा, सीमा शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें