फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: आलू के बोरों के नीचे भरकर जा रही थी अंग्रेजी शराब, पकड़ी 25 लाख की 360 पेटी, केंटर चालक गिरफ्तार

Sat, 28 Jan 2023 04:55 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

केंटर में पंजाब ब्राड की शराब की 360 पेटियां थीं। पेटियों के ऊपर आलू की बोरियां लदी हुईं थीं। आलू की बोरियों को हटा कर देखा, तो नीचे शराब की पेटियां पायी गयी। अलीगढ़ की गंगीरी पुलिस ने तेहरा मौड से अवैध शराब पकड़ी। केंटर चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
बरामद अवैध शराब की पेटियां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंटर में आलू के बोरों के नीचे पेटियों में भरकर अवैध अंग्रेजी शराब ले जाई जा रही थी। अलीगढ़ की गंगीरी पुलिस ने शराब की 25 लाख कीमत वाली 360 पेटियां पकड़ लीं। केंटर चालक को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है और मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन


थाना गंगीरी के एसआई सुनील कुमार त्रिपाठी को शुक्रवार गस्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक केंटर में लदी गैर प्रांत की शराब ले जाई जा रही है। जिसके बारे में सीओ छर्रा शुबेंदु सिंह को बताया। सीओ छर्रा ने टीम बनाकर थाना क्षेत्र के तेहरा मौड पर केंटर को रोका, तो चालक ने केंटर को पुलिस टीम के ऊपर चढाने की कोशिश की। जिससे एसआई अरबिंद सिंह पैर में चोट आने से घायल हो गये।

जब केंटर को रोकर चेक किया, तो केंटर में पंजाब ब्राड की शराब की 360 पेटियां थीं। पेटियों के ऊपर आलू की बोरियां लदी हुईं थीं। आलू की बोरियों को हटा कर देखा, तो नीचे शराब की पेटियां पायी गयी। पुलिस ने केंटर नं एम एच 18 बीजी 7593 को थाने में लाकर खडा कर लिया।  बरामद अवैध अंग्रेजी शराब में 360 पेटी हैं, जिसमें मैकडाल नं वन की 120 पेटी पव्वा , 80 पेटी बोतल एवं 160 पेटी अद्धा हैं।
विज्ञापन


छर्रा सीओ शुबेंदू सिंह ने बताया कि केंटर चालक प्रेमचंद्र रावत पुत्र भग्गाजी रावत निवासी गांव सुरेरा, थाना डूगलापुर, जिला चित्तोड़गढ़, राजस्थान ने पूछताछ में बताया कि दूसरी बार शराब केंटर में लाद कर पंजाब से लखनऊ ले जा रहा था। केंटर लदी हुई दी जाती है और लखनऊ में ले ली जाती है। यह शराब पंजाब से लखनऊ होते हुए बिहार ले जाई जाती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें