हैवतपुर सीया गांव स्थित एक फैक्टरी के कर्मचारी की मौत हो गई। परिजनों ने फैक्टरी में बुरी तरह से पीटने और मानसिक उत्पीड़न कर मार डालने का आरोप लगाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
लोधा निवासी ललित कुमार पुत्र वीरपाल के अनुसार उनके चाचा अजय कुमार पुत्र मोहनलाल हैवतपुर सीया स्थित एक फैक्टरी में काम करते थे। 11 अक्तूबर को काम पर फैक्टरी गए थे। शाम चार बजे फैक्टरी मालिक ने अजय कुमार की तबीयत खराब होने की खबर दी। जब वह लोग पहुंचे तो पता चला कि फैक्टरी मालिक मोहम्मद वसीम सहित कई लोगों ने उनके चाचा का मानसिक उत्पीड़न करते हुए पीटा था। इससे से उनकी मौत हो गई।