फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: वेतन के लिए कर्मचारी संगठनों ने दिया 72 घंटे का समय

Sat, 08 Jun 2024 02:36 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पालिका परिषद में अधिशासी अधिकारी की तैनाती न होने से सभी वित्तीय कार्य ठप पड़े हैं। नगर पालिका के कर्मियों को भी दो माह से वेतन नहीं मिला है। नगर पालिका कर्मियों के संगठनों ने नगर पालिका अध्यक्ष को 72 घंटे का समय दिया है।
विज्ञापन





नगर पालिका परिषद में न्यायालय के आदेश पर डिप्टी कलक्टर से अधिशासी अधिकारी का अतिरिक्त चार्ज पिछले दिनों हटा दिया गया था। इसके बाद से अधिशासी अधिकारी का चार्ज किसी के पास नहीं है। सभी वित्तीय कार्य ठप पड़े हैं। कर्मचारियों को वेतन तक नहीं मिल पा रहा। इसके विरोध में पालिका कर्मियों के संगठनों ने कुछ दिन पहले एक दिवसीय हड़ताल भी की थी।



उस समय उन्हें छह जून तक समस्या का निस्तारण होने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन अभी तक निस्तारण न होने पर सफाई कर्मचारी मजदूर संघ के अध्यक्ष उमेश चंचल, महामंत्री हीरालाल, अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ के अध्यक्ष जौनी राज, महामंत्री विष्णु कुमार, स्वायत्त शासन कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष राजू सिंह, महामंत्री राजन सिंह, जलकल टेक्नीकल कर्मचारी संघ के अध्यक्ष रामबाबू व महामंत्री दीपक वर्मा ने नगर पालिका अध्यक्ष को अलग-अलग ज्ञापन सौंपकर आंदोलन की चेतावनी देते हुए 72 घंटे का समय दिया है।
विज्ञापन




उनका कहना है कि वेतन न मिलने से उनके लिए परिवार चला पाना मुश्किल हो रहा है। कर्मचारियों के साथ सेवानिवृत्त कर्मचारी भी परेशानी में आ गए हैं। सभी पदाधिकारी इससे पहले डीएम अर्चना वर्मा से भी मिलकर अपनी व्यथा बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें