दस हजार रुपये से अधिक बकायेदारों पर बिजली विभाग की कार्रवाई का शिकंजा कसता जा रहा हैै। रविवार को चलाए गए विशेष अभियान में 970 लोगों की बिजली गुल कर दी गई। इस दौरान एक करोड़ 46 लाख रुपये का बकाया बिल भी वसूला गया। शहरी क्षेत्र के अधीक्षण अभियंता एसवी पॉल ने बताया कि ये अभियान जारी रहेगा। रविवार को ये अभियान लगभग 11 घंटे तक चला है। सोमवार और आने वाले दिनों में ये अभियान चलेगा। जिसमें दस हजार रुपये से अधिक के बकायेदारों पर सख्त कार्रवाई होगी। इससे कम के बकायेदारों को मौका दिया गया है कि वह जल्द से जल्द अपना बिजली का बकाया बिल जमा करा दें। अन्यथा उनके खिलाफ भी ऐसी ही कार्रवाई होगी।