कासिमपुर-जवां रोड पर 11 अक्टूबर की देर शाम को साइकिल सवार विद्युत कर्मी को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में साइकिल सवार की मौत हो गई।
रमेश (45) पुत्र नेत्रपाल कासिमपुर पावर हाउस में कार्यरत हैं। 11 अक्टूबर की शाम ड्यूटी से जवां स्थित घर के लिए साइकिल पर जा रहे थे। रास्ते में कासिमपुर-जवां रोड पर दूसरी ओर से बाइक पर आ रहे गोलू ने साईकिल को चपेट में ले लिया। हादसे में रमेश की मौके पर मौत हो गई। बाइक पर सवार गोलू व उसकी दो बहन रुिच व साक्षी घायल हो गईं। संवाद