फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरटीआई का जवाब न देने पर विद्युत अभियंता पर जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष व ऑल इंडिया क्राइम एंड करप्शन प्रिवेंशन आर्गेनाइजेशन के उप प्रदेश प्रभारी संजीव कौशिक की आरटीआई पर जवाब न देने पर विद्युत अभियंता पर 25 हजार रुपया जुर्माना तय हुआ है।
विज्ञापन

संजीव कौशिक द्वारा विद्युत विभाग से बिजली के मीटर में लगी हुई एलईडी लाइट के जलने के बारे में सूचनाएं मांगी थीं। मीटर में जलने वाली एलईडी लाइट कितने यूनिट बिजली की खपत करती है। इससे दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड को कुल कितने रुपये की आमदनी हुई।
इस संबंध में सूचनाएं मांगी थीं, लेकिन विभाग के अधिकारी एक दूसरे को आरटीआई पत्र को ट्रांसफर करते रहे। लेकिन कोई सूचना उपलब्ध नहीं कराई, जिसके बाद इसकी शिकायत उत्तर प्रदेश राज्य सूचना आयोग के समक्ष की गई।
विज्ञापन

इस पर राज्य सूचना आयुक्त अजय उप्रेती द्वारा जुलाई में अलीगढ़ कमिश्नरी सभागार में सुनवाई करते हुए जन सूचना अधिकारी को बुलाया गया, लेकिन जन सूचना अधिकारी जवाब देने के लिए उपस्थित नहीं हुए। इस पर सूचना आयुक्त ने 25000 का जुर्माना वसूलने के आदेश दिए हैं। यह जुर्माना अधिशासी अभियंता प्रथम पर तय हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें