टप्पल क्षेत्र के गांव हजियापुर डेयरी तिराहे के पास रविवार सुबह एक कार ने बुजुर्ग महिला में टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौत हो गई।
कालू पुत्र किशन चंद निवासी गांव बडौली, थाना चांदहट पलवल ने पुलिस को बताया है कि रविवार की सुबह उनकी मां रामवती अपने मायके सालपुर टप्पल आई थीं। हजियापुर डेयरी तिराहे के पास वह सड़क किनारे खड़ी थीं। इस बीच तेज रफ्तार कार ने उनमें टक्कर मार दी। गंभीर हालत में उन्हें कार चालक वीर चौधरी अपने साथी आकाश के साथ जेवर स्थित अस्पताल में लेकर पहुंचा, लेकिन वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। थाना पुलिस ने बताया है कि मामले में रिपोर्ट दर्ज करली गई है, आरोपियों को तलाश की जा रही है।