फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार बुजुर्ग की मौत

विज्ञापन
दयानंद का फाइल फोटो - फोटो : samvad
विज्ञापन
नानऊ-छर्रा मार्ग पर गांव टिकटा के समीप शनिवार की देर रात सड़क हादसे में स्कूटी सवार बुजुर्ग की मौत हो गई। घटना से परिवार में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, छर्रा के संजय नगर निवासी दयानंद (66) पुत्र वासुदेव सहाय शनिवार की शाम गांव फुसावली में दावत में शामिल होने गए थे। देर रात वापस लौटते समय गांव टिकटा के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनकी स्कूटी में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क किनारे खाई में जा गिरे। देर रात तक जब वह घर नहीं पहुंचे तो परिजनों को चिंता हुई और उन्होंने तलाश शुरू की। मोबाइल की लोकेशन के आधार पर रात करीब 12 बजे उन्हें सड़क किनारे खाई में पड़ा पाया गया, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। मृतक अपने पीछे चार पुत्र और परिवार को रोता-बिलखता छोड़ गए हैं। थाना पुलिस ने बताया है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें