मडराक थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार दोपहर डेढ़ बजे गली में खेल रही पांच वर्षीय बच्ची के साथ एक 55 वर्षीय बुजुर्ग ने मौका पाकर दुष्कर्म का प्रयास किया। बच्ची रोते हुए घर पहुंची, तो परिजनों को इसकी जानकारी हुई। वे बच्ची को लेकर चौकी पहुंच गए।
यहां दोनों पक्षों में समझौता हो गया। मामला मडराक थाना क्षेत्र के एक गांव से जुड़ा हुआ है। बताते हैं कि पांच वर्षीय बच्ची 22 अक्तूबर को दोपहर गली में खेल रही थी। इसी बीच बुजुर्ग व्यक्ति बच्ची के पास पहुंचा और वह उसके साथ गंदी हरकत करने लगा। इस पर परिजन बच्ची को लेकर आसना चौकी पहुंच गए। पुलिस ने बुजुर्ग व्यक्ति को पकड़ लिया, लेकिन यहां कुछ देर बाद ही दोनों में समझौता हो गया।