शुक्रवार की दोपहर गांव कुलवा में सड़क किनारे खोखे के पास बैठे बुजुर्ग और एक युवक को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। इससे बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि युवक घायल हो गया। उसे परिवार वाले जिला अस्प्ताल ले गए।
कुलवा निवासी 70 वर्षीय भूदेव सिंह व प्रेमपाल सिंह सहित अन्य लोग दोपहर के समय गांव में सड़क किनारे खोखे के पास बैठे हुए थे। इसी दौरान आई तेज रफ्तार कार ने भूदेव और प्रेमपाल सिंह को रौंद दिया। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसा होते ही लोगों ने कार चालक को पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को जिला अस्पताल ले गई जहां डॉक्टरों ने भूदेव सिंह को मृत घोषित कर दिया। बुजुर्ग की मौत से परिवार वालों का रोकर बुरा हाल था।