जिले में बृहस्पतिवार को कोरोना के आठ नए केस पुष्ट हुए हैं। सीएमओ डॉ. नीरज त्यागी के अनुसार, 34 वर्षीय पुरुष, 22 वर्षीय युवक रघुवीरपुरी से, 40 वर्षीय पुरुष केशोपुर से, 40 वर्षीय महिला व 15 वर्षीय किशोरी मानगढ़ी से, 70 वर्षीय बुजुर्ग तलेसरा से, 82 वर्षीय बुजुर्ग महगौरा पिसावा से, 72 वर्षीय बुजुर्ग सिंधौली धनीपुर से संक्रमित पाए गए हैं। इनके संपर्कों की जांच के साथ इलाज शुरू करा दिया गया है।