चंडौस के अमृतपुर प्राथमिक विद्यालय में लगती शिक्षा चौपाल।
- फोटो : samvad
क्षेत्र के गांव अमृतपुुर स्थित प्राथमिक विद्यालय में आयोजित शिक्षा चौपाल में अभिभावकों और शिक्षकों के बीच समन्वय स्थापित करने और अधिक से अधिक बच्चों को विद्यालय में प्रवेश दिलाने पर चर्चा की गई। इस मौके पर डायट के प्रवक्ता धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि विद्यालय में योग्य शिक्षक हैं, जिनका मार्गदर्शन प्राप्त करना चाहिए। चौपाल की अध्यक्षता करते हुए ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि रेशमपाल सिंह ने स्कूल में ब्लॉक की ओर से सहयोग करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ. अमित चौहान, अशोक चौधरी, जितेंद्र कुमार, हृदेश चौहान, रितु सिंह, सुधीर गौड़, योगेश निगम, कुलदीप, पप्पू, मोनिका राघव, सोनी चौहान आदि मौजूद रहे।