फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: यूपी बजट का बेसब्री से इंतजार, अलीगढ़वासियों को हैं बहुत सी आस

Tue, 21 Feb 2023 09:47 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

धनीपुर एयरपोर्ट, ट्रांसपोर्ट नगर, साथा चीनी मिल, रामघाट-कल्याण मार्ग, क्वार्सी चौराहा, सासनीगेट व सारसौल चौराहे पर फ्लाईओवर, शहर में खिरनी गेट से गांधीपार्क तक फ्लाईओवर, खेरेश्वर चौराहे पर फ्लाई ओवर, दीनदयाल संयुक्त अस्पताल को मेडिकल कॉलेज का दर्जा आदि की यूपी बजट से अलीगढ़वासियों को उम्मीद है।
विज्ञापन
यूपी बजट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश सरकार 22 फरवरी को बजट पेश करने जा रही है। जिसका अलीगढ़ के हर आम शहरी से लेकर किसान, महिला, व्यापारी व उद्यमियों को बेसब्री से इंतजार है। ऐसे बहुत से प्रोजेक्ट हैं, जिन्हें लेकर इस बजट में पूरा या कुछ न कुछ मिलने की उम्मीद है। जिनमें सबसे महत्वपूर्ण दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त अस्पताल को मेडिकल कॉलेज का दर्जा, धनीपुर एयरपोर्ट के विस्तारीकरण के लिए बजट और उड़ान शुरू किए जाने संबंधी घोषणा। साथ ही ट्रांसपोर्ट नगर, रामघाट-कल्याण मार्ग के लिए बजट व शहर के अंदर कुछ फ्लाईओवरों की घोषणा महत्वपूर्ण है।

विज्ञापन


प्रदेश सरकार ने पिछले बजट में अलीगढ़ के लिए विशेष तौर पर चौथे औद्योगिक क्षेत्र ख्यामई की घोषणा की थी। उसके लिए इस बजट में बजट प्रावधान की उम्मीद है। इसके अलावा चुनावी घोषणा के अनुसार अति सूक्ष्म, लघु, मध्यम एवं कुटीर उद्योग (एमएसएमई) को बढ़ावा देने के लिए कुछ नई घोषणाओं का इंतजार है। ताकि कारोबारियों को अपने उद्योगों को विकसित करने के अवसर मिल सकें।

इन योजनाओं को प्रमुखता से इंतजार
धनीपुर एयरपोर्ट, ट्रांसपोर्ट नगर, साथा चीनी मिल, रामघाट-कल्याण मार्ग, क्वार्सी चौराहा, सासनीगेट व सारसौल चौराहे पर फ्लाईओवर, शहर में खिरनी गेट से गांधीपार्क तक फ्लाईओवर, खेरेश्वर चौराहे पर फ्लाई ओवर, दीनदयाल संयुक्त अस्पताल को मेडिकल कॉलेज का दर्जा, फल मंडी की स्थापना, मंडल मुख्यालय पर रजिस्ट्रार कार्यालय की स्थापना, शहर को जाम से मुक्ति के लिए बेहतर संसाधन, बारिश के समय में जलभराव से मुक्ति के लिए शहर में नाला निर्माण, सीवरेज व ड्रेनेज सिस्टम में सुधार के लिए घोषणा, क्वार्सी चौराहे से एटा चुंगी बाईपास के चौड़ीकरण, आईआईएमटी नाले से ओजोन के रास्ते बौनेर को बाईपास निर्माण, ओवरलोड बिजलीघरों की क्षमता वृद्धि, शहर में भूमिगत बिजली सिस्टम, गैस पाइप लाइन आदि महत्वपूर्ण विषय हैं, जिन्हें लेकर लोगों को इंतजार है।
विज्ञापन


राजा महेंद्र प्रताप विवि से जोड़कर नए मेडिकल की ज्यादा जरूरत
जिस तरह से डॉक्टरों व संसाधनों की कमी से जिला स्तर के दोनों अस्पताल जूझ रहे हैं। उसे लेकर राजा महेंद्र प्रताप विवि से जोड़कर एक नए मेडिकल कॉलेज की बेहद जरूरत है। इसे लेकर पूर्व में कई बार कोल क्षेत्र के विधायक शासन में प्रस्ताव दे चुके हैं। इसमें दीनदयाल को उच्चीकृत करने या एक पीपीपी मॉडल पर मेडिकल कॉलेज शुरू कराने का प्रस्ताव है। अगर हरी झंडी मिलती है तो जिले की स्वास्थ्य सेवाओं में खासा बदलाव होगा।

विज्ञापन

स्मार्ट होते शहर में अभी काफी गुंजाइश

बेशक हमारा शहर स्मार्ट सिटी के तहत विकसित किया जा रहा है। मगर, अभी पुराने शहर में सीवरेज, ड्रेनेज और सिविल लाइंस में भी सीवरेज व ड्रेनेज सिस्टम में सुधार को खासी गुंजाइश है। चूंकि आने वाले समय में डिफेंस कॉरिडोर व अन्य तरह के उद्योग विकसित होने पर यहां निर्यातकों की आवाजाही रहेगी। ऐसे में शहर में इस तरह की समस्याएं दूर हों और शहर सुंदर दिखे। इसके लिए ये सब बेहद जरूरी है।

विधायकों ने भी दे रखे हैं प्रस्ताव
बजट को लेकर शहर विधायक मुक्ता संजीव राजा व कोल विधायक अनिल पाराशर ने भी शासन स्तर पर प्रस्ताव दे रखे हैं। इनमें अधिकतर प्रस्ताव यातायात, ओवरब्रिज, सड़क, मेडिकल कालेज, डिग्री कॉलेज आदि को लेकर हैं। दोनों विधायकों को भी इस बजट से खासी उम्मीद है।

लोगों को उम्मीद
बाजार में हम बैठे हैं तो सबसे बड़ी दिक्कत जीएसटी को लेकर है। एक उत्पाद पर एक बार जीएसटी वसूली होनी चाहिए। मगर यहां हर खरीद बिक्री पर जीएसटी दिक्कत देय है। इसमें सुधार की जरूरत है।-हरिकिशन अग्रवाल, व्यापारी तमोलीपाड़ा
व्यापारी जीएसटी का उत्पीड़न झेल रहा है। सुविधाओं के नाम पर शहर में जाम लगा रहता है। इन समस्याओं के सुधार के लिए सरकार को ठोस कदम उठाने चाहिए।-विनय दिवाकर, दुबे पड़ाव
हमारा शहर स्मार्ट हो रहा है। मगर उखड़ी सड़कें ओर गड्ढे इस स्मार्ट व्यवस्था के लिए मुंह चिढ़ाते रहते हैं। सरकार को बजट में इस अव्यवस्था पर भी ध्यान देना चाहिए।-शारिक कुरैशी, ऊपरकोट
शहर में सबसे बड़ी समस्या जाम की है। इससे आम व्यक्ति से लेकर व्यापारी तक सभी परेशान हैं। इस दिशा में सरकार को कोई ठोस कदम उठाने चाहिए।-बंटी, एटा चुंगी
बेशक हम स्मार्ट सिटी में हैं। मगर अभी समस्याएं जस की तस हैं। सरकार से उम्मीद है कि इस बजट में कुछ ऐसा किया जाएगा, जिससे राहत मिलेगी।-जैनब, मदीना कालोनी
बाजार में जाम और व्यापारी व ग्राहक परेशान। यह इस शहर का मुख्य जुमला है। इस पर सरकार को कोई ठोस कदम उठाने चाहिए।-मो.अर्सलान, सरसैयद नगर
सड़कें उखड़ी पड़ी हैं। नाले खुले पड़े हैं। बारिश के दिनों में हालात बदतर हो जाते हैं। इसे लेकर सरकार को विशेष रूप से व्यवस्था करनी चाहिए।-अरुण कुमार, महेंद्र नगर
व्यापारी को सबसे बड़ी परेशानी जीएसटी से है। इसके उत्पीडऩ से बचाने के लिए सरकार को कोई ठोस कदम उठाना चाहिए।-राकेश कुमार, मामू भांजा
शहर में स्मार्ट सिटी के तहत काम हो रहा है। मगर शहर अभी अव्यवस्थित है। ऊपर से महंगाई परेशान करती है। इस दिशा में सरकार कदम उठाए।-भावना शर्मा, मीनाक्षी पुल
महंगाई को लेकर सरकार को कोई ठोस कदम उठाना चाहिए। इससे हर आम व्यक्ति परेशान है। इस पर कोई काम होने की जरूरत है।-नीता, नौरंगाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें