फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Strike: ई-रिक्शा और ऑटो चालक की हड़ताल 10 जनवरी को, 12 घंटे थम जाएंगे पहिए

Wed, 10 Jan 2024 12:08 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अलीगढ़ में 10 जनवरी को सुबह 5 से शाम 5 बजे तक ई-रिक्शा और ऑटो चालक हड़ताल पर रहेंगे। सेवा भवन पर प्रदर्शन करेगे। महापौर प्रशांत सिंघल से पूरे मामले पर चर्चा करेंगे। जिले की अन्य सक्रिय यूनियनों का भी समर्थन मिला है। संयुक्त किसान मोर्चा से जुड़े किसान संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी हड़ताल को समर्थन दिया है। 
विज्ञापन
ई-रिक्शा और ऑटो हड़ताल - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ नगर निगम द्वारा लाइसेंस जारी किए जाने के विरोध में 10 जनवरी को ई-रिक्शा और ऑटो रिक्शा यूनियन हड़ताल पर रहेंगें। यह हड़ताल 12 घंटे की रखी गई है।

विज्ञापन


यूनियन संयोजक रमेशचंद्र विद्रोही ने बताया कि 10 जनवरी को ई-रिक्शा और ऑटो चालक हड़ताल पर रहेंगे। सेवा भवन पर प्रदर्शन करेगे। महापौर प्रशांत सिंघल से पूरे मामले पर चर्चा करेंगे। बताया कि उन्हें जिले की अन्य सक्रिय यूनियनों का भी समर्थन मिला है। संयुक्त किसान मोर्चा से जुड़े किसान संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी हड़ताल को समर्थन दिया है। 

साथ ही सभी वार्ड पार्षदों से भी समस्याओं के समाधान के लिए अपील की गई है। सुबह 5 से शाम 5 बजे तक सभी ई-रिक्शा और ऑटो बंद रहेंगे। सुबह 11 बजे मालगोदाम स्टेशन साइड सभी चालक एकत्रित होंगे। जहां से रैली के रूप में 12 बजे सेवा भवन कार्यालय पहुंचेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें