फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब के नशे में पति ने पत्नी को गोली मारी

विज्ञापन
विज्ञापन
छर्रा के गांव मंगूपुर में शराब की नशे में पति ने पत्नी को गोली मार दी। गोली की आवाज सुन मौके पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने घायल पत्नी को अलीगढ़ स्थित मेडिकल में भर्ती कराया है। जहां उसका उपचार चल रहा है। घायल महिला की बेटी ने पिता के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। गांव मंगूपुर रशिका पुत्री विनोद कुमार थाने में तहरीर देते हुए बताया कि सोमवार रात पिता नशे में धुत होकर बच्चों से झगड़ा कर रहा था। जब विनोद बच्चों से मारपीट करने लगा तो 40 वर्षीय सरिता विनोद की पत्नी ने बच्चों को बचाने की कोशिश की। इसी बात पर विनोद ने सरिता को तमंचे से गोली मार दी। गोली आवाज सुन घटनास्थल पर पहुंचे परिजन व ग्रामीणों ने पुलिस को सूचित किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल सरिता को अलीगढ़ मेडिकल में भर्ती कराया। कोतवाली बरला पुलिस ने बताया कि घायल की बेटी की तहरीर पर विनोद कुमार के खिलाफ धारा 307 में रिपोर्ट अंकित की गई है। अभियुक्त फरार है। उसे पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें