अलीगढ़ में लगातार पड़ रही बारिश के चलते अलग-अलग थाना क्षेत्रों में मकान गिरने से हादसा हो गया। थाना मडराक के गांव नोहटी में मलबे में दबकर एक युवक की मौत हो गई और एक बकरी की भी जान चली गई। वहीं, थाना अतरौली के गांव चालाकपुर में एक ही परिवार के 5 लोग व कई पशु दबे मलबे में दब गए। रेस्क्यू ऑपरेशन कर ग्रामीणों ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां चार लोगो की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे में करीब दो से तीन पशुओं की मौत की खबर है।