फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेम-प्रसंग की वजह से आरोपी पक्ष से लंबे समय से था विवाद

विज्ञापन
अलीगढ़ ः जवान की मौत पर रोते-बिलखते परिजन। संवाद - फोटो : IGLASS
विज्ञापन
ग्रामीणों ने बताया कि जवान का गांव की ही महिला से कई वर्षों से प्रेम संबंध चले आ रहे थे। जिसको लेकर दोनों पक्षों में आपसी मतभेद बन गए थे। जिसको लेकर कई बार पंचायतें भी की जा चुकी थी। बदनामी के चलते आरोपी पक्ष के लोग दुश्मनी मानने लगे थे। आरोप है कि इसी दुश्मनी की वजह से जवान की हत्या कर दी गई।
विज्ञापन

मृतक का भाई भी है सेना में जवान
मृतक बीकन का बड़ा भाई लोकेश भी सेना में जवान हैं। वर्तमान में वह राजौरी पुंछ में तैनात हैं। बीकन की मौत की सूचना पर वह छुट्टी लेकर मंगलवार को घर पहुंचे। बड़े भाई लोकेश व छोटे भाई प्रेमवीर ने शव को मुखाग्नि दी।
राजकीय सम्मान के साथ किया गया अंतिम संस्कार
सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अलीगढ़ भेजा दिया। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही आठ लोगों के खिलाफ हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विजयपाल, रवि को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। सोनू को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार की सुबह नौ बजे जवान का शव गांव रसूलपुर पहुंचा तो अंतिम दर्शन करने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। पूर्व सैनिक संगठन के सदस्यों के अलावा क्षेत्राधिकारी राकेश सिसोदिया, उपजिलाधिकारी खैर व थाना इंस्पेक्टर परमिंदर सिंह ने सैनिक को श्रद्धांजलि दी। नायाब सूबेदार एसडी जाहिद के नेतृत्व में स्टेशन हेड क्वार्टर मथुरा की नौ सदस्य टीम ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। पूरे राजकीय सम्मान से बीकन का अंतिम संस्कार किया गया।

अलीगढ़ः जट्टारी के जवान को श्रद्धांजलि देते क्षेत्राधिकारी राकेश सिसोदिया। संवाद- फोटो : IGLASS

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें