फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपों के चलते डीएस कॉलेज के प्राचार्य निलंबित

विज्ञापन
डॉ मुकेश भारद्वाज । प्रिंसिपल डीएस कॉलेज - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
डीएस कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राजकुमार वर्मा का निलंबन कर दिया गया। उन पर वित्तीय अनियमितता, असंतोषजनक कार्यशैली सहित कई गंभीर आरोप लगे हैं। निलंबन की कार्रवाई कॉलेज प्रबंध समिति ने की है। समिति ने वनस्पति विज्ञान विभाग के शिक्षक डॉ. मुकेश भारद्वाज को प्राचार्य पद की जिम्मेदारी सौंप दी है।
विज्ञापन

सोमवार को प्रबंध समिति की बैठक हुई, जिसमें प्राचार्य डॉ. राजकुमार वर्मा को निलंबित करने का प्रस्ताव पारित हुआ। आरोपों की जांच के लिए पूर्व एडीएम वीके सिंह, पूर्व क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी तरुण वीर सिंह यादव व जेएन मेडिकल कॉलेज एएमयू के मेडिसिन विभाग के पूर्व अध्यक्ष प्रो. केसी सिंघल की टीम गठित की गई है।
इस संबंध में निलंबित प्राचार्य डॉ. राज कुमार ने कुछ भी टिप्पणी करने से इन्कार कर दिया। वह आयोग से भेजे गए थे। उन्होंने 15 नवंबर 2021 को कार्यभार ग्रहण किया था। डॉ. राजकुमार वर्मा और प्रबंध समिति के बीच कुछ अच्छा नहीं चल रहा था। प्रबंध समिति ने धारा 12बी के तहत डॉ. मुकेश भारद्वाज को प्राचार्य को जिम्मेदारी सौंपी है।
विज्ञापन

ये लगे हैं आरोप
डॉ. राजकुमार वर्मा पर प्राचार्य के पद का दुरुपयोग, असंतोषजनक कार्यशैली, जानबूझकर कर्तव्यों का निर्वहन न करना, बिना प्रवेश के विद्यार्थियों को विवि की परीक्षा में भाग लेने की अनुमति देना, कुप्रबंधन, फीस में घपला आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें