फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: नशे में मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, समझाया नहीं उतरा, फिर हुआ यह

Sun, 30 Jun 2024 05:22 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

सुबह नाै बजे के करीब भारत परिजनों से नाराज होकर शराब के नशे में मोबाइल टावर पर चढ़ गया। ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और उसे उतारने का प्रयास शुरू हुआ। परंतु वह किसी की नहीं सुन रहा था।
विज्ञापन
टावर पर चढ़ा युवक - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गभाना के गांव पिपलोठ में शराब के नशे में एक युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। जिसे उतारने में पुलिस व ग्रामीणों को मशक्कत करनी पड़ी। 29 जून की सुबह नाै बजे के करीब भारत पुत्र पूरन सिंह परिजनों से नाराज होकर शराब के नशे में मोबाइल टावर पर चढ़ गया। जानकारी होते ही ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और उसे उतारने का प्रयास शुरू हुआ। परंतु वह किसी की नहीं सुन रहा था।

विज्ञापन


सूचना पर गभाना पुलिस, दमकल कर्मी मौके पर पहुंच गए। युवक को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माना। कुछ देर बाद ग्रामीण और सिपाही टावर पर चढ़े और उसे समझाया। तब कहीं जाकर उसे उतारा जा सका। प्रभारी निरीक्षक गजेंद्र सिंह ने बताया कि युवक शराब के नशे में टावर पर चढ़ा था। जिसे सकुशल उतार लिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें