फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: चालक को आई नींद, रोडवेज बस गड्ढे में पलटी, युवती की मौत; छह लोग घायल

Wed, 14 Jun 2023 11:16 PM IST
चमन शर्मा पुलकित पाठक, अमर उजाला, अलीगढ़

सार

रात करीब बारह बजे बस हाईवे पर यात्रियों को खाना खिलाने के लिए रुकी। इसके बाद आगे जैसे ही रवाना हुई। तभी रात एक बजे मडराक क्षेत्र में गांव पडियावली के सामने चालक को झपकी आने पर बस पलटते हुए सड़क किनारे गहरे गड्ढे में जा गिरी।
विज्ञापन
क्षतिग्रस्थ रोडवेज बस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली-कानपुर हाईवे बाईपास पर मडराक क्षेत्र में मंगलवार रात दिल्ली से फर्रुखाबाद जा रही रोडवेज बस चालक को झपकी आने पर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। दुर्घटना में एक युवती की मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन यात्री जख्मी हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।

विज्ञापन


फर्रुखाबाद डिपो की बस मंगलवार रात साढ़े नौ बजे दिल्ली के आनंद विहार बस स्टैंड से फर्रुखाबाद जाने के लिए रवाना हुई। रात करीब बारह बजे बस हाईवे पर यात्रियों को खाना खिलाने के लिए रुकी। इसके बाद आगे जैसे ही रवाना हुई। तभी रात एक बजे मडराक क्षेत्र में गांव पडिय़ावली के सामने चालक को नींद की झपकी आने पर बस पलटते हुए सड़क किनारे गहरे गड्ढे में पलट गई। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला गया। इस दौरान फर्रुखाबाद घूमना चौराहा निवासी युवती मेघा पुत्री राजकुमार की मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन अन्य यात्री जख्मी हो गए। जिन्हें पास के ही नर्सिंग होम भेजा गया। घायलों में वंश, शुभ थामन आदि शामिल हैं। इधर, मृत युवती के शव का बुधवार को पोस्टमार्टम कराया गया और परिवार को सौंप दिया। 
विज्ञापन


वहीं सभी घायल प्राथमिक उपचार के बाद अपने घरों को चले गए। सीओ इगलास विशाल चौधरी ने दुर्घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले में किसी तरह की तहरीर नहीं आई। घायलों को उपचार के बाद घर भेज दिया गया। दुर्घटना के बाद बस के चालक परिचालक गायब हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें