फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़: ईंटों से भरा ट्रैक्टर-ट्रॉला पलटने से चालक की मौत, दो घायल

Sun, 17 Sep 2023 01:25 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

रास्ते में पनैठी के निकट शराब की दुकान के पास ट्रॉला का टायर फट गया। टायर फटने से ट्रैक्टर-ट्रॉला सड़क किनारे पलट गया। चालक के साथ ट्रैक्टर पर बैठे महेंद्र व रवेंद्र ईंटों के ढेर के नीचे दब गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों और जेसीबी की मदद से तीनों को ईंटों के नीचे से बाहर निकाला।
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना - फोटो : SELF
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ के अकराबाद थाना क्षेत्र में पनैठी-गंगीरी रोड पर स्थित शराब ठेका के पास शनिवार दोपहर ईंटों से ओवरलोड एक ट्रैक्टर-ट्रॉला पलट गया। हादसे में चालक और ट्रैक्टर पर बैठे दो मजदूर ईंटों के ढेर में दब गए। चालक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से ईंटों के ढेर में दबे मजदूरों को बाहर निकाल कर अस्पताल भेजा है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार थाना बरला के गांव अलखपुर निवासी ट्रैक्टर चालक वीरेंद्र (30) पुत्र करन सिंह उर्फ हीरालाल गांव के दो मजदूर महेंद्र पुत्र बाबूलाल व रवेंद्र पुत्र नरायन के साथ एक भट्ठा से ट्रैक्टर-ट्रॉला में ईंटें भरकर ओजोन सिटी अलीगढ़ जा रहे थे। रास्ते में पनैठी के निकट शराब की दुकान के पास ट्रॉला का टायर फट गया। टायर फटने से ट्रैक्टर-ट्रॉला सड़क किनारे पलट गया। चालक के साथ ट्रैक्टर पर बैठे महेंद्र व रवेंद्र ईंटों के ढेर के नीचे दब गए।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों और जेसीबी की मदद से तीनों को ईंटों के नीचे से बाहर निकाला। लेकिन जब तक चालक वीरेंद्र सिंह की मौत हो गई। पनैठी पुलिस चौकी इंचार्ज योगेंद्र कुमार ने बताया है कि घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें