फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास के लिए एएमयू को चाहिए 450 करोड़ रुपये

Wed, 27 May 2015 02:30 AM IST
अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के विकास के लिए बजट के अतिरिक्त 450 करोड़ से अधिक रुपये की दरकार है। कुलपति जमीरउद्दीन शाह ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के अधिकारियों के साथ बैठक कर राशि उपलब्ध कराने का आग्रह सोमवार को किया। विवि ने 750 छात्रों के हॉल के लिए 50 करोड़, 50 क्लास रूम और स्टाफ रूम के निर्माण के लिए 20 करोड़ और फार्मेसी संस्थान की नई बिल्डिंग के लिए 12 करोड़ समेत कुल 168.75 करोड़ अतिरिक्त राशि उपलब्ध कराने की मांग की। इसके साथ ही विवि के तीन केंद्रों के लिए 269.55 करोड़ आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने का आग्रह किया गया। नई दिल्ली में यूजीसी अधिकारियों के साथ बैठक में कुलपति के अतिरिक्त सह कुलपति सैयद अहमद अली एवं रजिस्ट्रार डॉ. अफसर अली खान भी मौजूद थे। अधिकारियों ने नॉन सैलरी हेड में 26.50 करोड़ रुपये की जगह 40 करोड़ रुपये उपलब्ध कराने का आग्रह किया है। इसके साथ ही प्लान ग्रांट में 117.38 करोड़ उपलब्ध कराने की मांग की ताकि विकास कार्यों को गति प्रदान किया जा सके। एएमयू पीआरओ डॉ. राहत अबरार ने बताया कि यूनिवर्सिटी बजट के अलावा यह अतिरिक्त धनराशि अलग अलग कामों के लिये मांगी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें