फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: रक्तदान कर दिया मानवता का संदेश

विज्ञापन
अतरौली सीएचसी में रक्तदान के बाद प्रमाण पत्र के साथ रक्तदाता। संवाद  - फोटो : samvad
विज्ञापन
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अतरौली में शनिवार को अमर उजाला फाउंडेशन के तहत रक्तदान शिविर लगाया गया। शिविर में 31 लोगों ने रक्तदान किया।
विज्ञापन

शुभारंभ उद्यमी अंशु अग्रवाल, पूर्व चेयरमैन पवन वर्मा, जिपं सदस्य पुष्पेंद्र लोधी, केपी मिस्त्री ने फीता काटकर किया। अभियान की शुरुआत सपा नेता डॉ. डीआर यादव और कोतवाल राजीव कुमार ने रक्तदान कर की। इसमें बसपा नेता मनोज लोधी, एसआई गौरव कुमार, रोहित वर्मा स्वामी, इंजी. हिमांशु मित्तल, मनीष चौधरी, गिर्राज प्रधान, देवजीत, जितेंद्र सिंह, दीपक सोनी, परवेश, सलीम गाजी, लोकेश, मुकुल, अंशुल, वरुण, रवि, विवान कुमार, शिवप्रताप, मोहन वार्ष्णेय, सोमवीर सूर्यवंशी, कपिल दक्ष, मदनपाल, आशीष कपूर, समीर, हिमांशु आदि ने बढ़-चढ़कर रक्तदान किया। शिविर का समापन सीएचसी अधीक्षक डॉ. अवनेंद्र यादव ने रक्तदान कर किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है और इससे कई जिंदगियां बचाई जा सकती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें