एक युवक की चप्पल को कुत्ता उठाकर ले गया। इसपर युवक ने फोन कर पुलिस को लूट की झूठी सूचना दे दी।
एसआई ओमदत्त मिश्रा ने बताया कि शनिवार की देर शाम साढे़ आठ बजे गंगीरी के होली गेट निवासी एक युवक ने फोन कर लूट की सूचना दी। सूचना पर तत्काल थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। मौके पर देखा तो गांव का संजय शराब गली में नशे में धुत पड़ा हुआ था। उससे पूछताछ की गई तो पता चला कि उसकी चप्पल को कुत्ता उठाकर ले गया है। पुलिसकर्मी उसे समझाते हुए वापस लौट आए।