फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: डॉग शो 7 जनवरी को ओजोन सिटी में, देशभर से 200 से अधिक श्वान करेंगे प्रतिभाग

Fri, 05 Jan 2024 11:46 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

डॉग शो में केवल केसीआई के श्वान ही प्रतिभाग कर सकेंगे। विभिन्न प्रजातियों के लगभग 200 श्वान इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए देशभर के विभिन्न हिस्सों से अलीगढ़ आ चुके हैं। प्रतियोगिता के निर्णायक टी प्रीथम व पुणे से संजीत मोहंती आ रहे हैं।
विज्ञापन
डॉग शो के आयोजन के बारे में बताते हुए द अलीगढ़ डॉग वेलफेयर सोसाइटी पदाधिकारी - फोटो : स्वयं
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

द अलीगढ़ डॉग वेलफेयर सोसाइटी की ओर से 7 जनवरी को ओजोन सिटी के फुटबॉल मैदान पर त्रिवेदी मेमोरियल डॉग शो का आयोजन किया गया है। डॉग शो में देशभर से 200 से अधिक श्वान प्रतिभाग करेंगे।

विज्ञापन


संस्था के सचिव संदीप नक्षत्र ने बताया कि डॉग शो में केवल केसीआई के श्वान ही प्रतिभाग कर सकेंगे। विभिन्न प्रजातियों के लगभग 200 श्वान इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए देशभर के विभिन्न हिस्सों से अलीगढ़ आ चुके हैं। 

ओजोन सिटी के निदेशक सागर मंगल ने बताया कि प्रतियोगिता के निर्णायक टी प्रीथम व पुणे से संजीत मोहंती आ रहे हैं। यहां संस्था के कोषाध्यक्ष अनुराग पांडेय, संयुक्त सचिव अतिन जौहरी, नमन मंगला, शैलेंद्र चौधरी, दुष्यंत सिंह आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें