जिलाधिकारी विशाख जी ने एसडीएम न्यायिक के पद पर सुभाष चंद्र यादव तथा नायब तहसीलदार इगलास तान्या शर्मा को बनाया है। अधिकारियों की तैनाती पर अधिवक्ताओं व क्षेत्रीय लोगों ने प्रसन्नता जाहिर की है।
संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक कुमार उपाध्याय व सचिव रामेंद्र कुमार शर्मा ने ज्ञापन देकर कहा था कि एसडीएम न्यायिक व नायब तहसीलदार की पोस्टिंग न होने से वादों की सुनवाई करके निस्तारण नहीं हो पा रहे हैं। उल्लेख किया था कि तीन-तीन क्षेत्रों पर एक ही लेखपाल की पोस्टिंग होने से क्षेत्रवासियों को परेशानी हो रही है। ज्ञापन देकर अधिकारियों के साथ ही लेखपालों की भी पोस्टिंग की मांग की थी।