डीएम विशाख जी ने बृहस्पतिवार को टमकौली स्थित अटल आवासीय विद्यालय का निरीक्षण किया गया। उन्होंने विद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं से उनकी कक्षाओं में जाकर संवाद किया। पढाई ठीक होने पर प्रसन्नता व्यक्त की। हॉस्टल और पुस्तकालय के निरीक्षण में उन्होंने विद्यार्थियों को पुस्तकालय कार्ड जारी करने, भूगोल के मॉडल एवं आनलाइन प्रशिक्षण व डाटा का प्रयोग करने पर जोर दिया।
डीएम ने मैस में बच्चो के साथ कढ़ी चावल, मिक्स सब्जी खाकर खाने की गुणवत्ता को भी परखा। उन्होंने छात्र अथवा छात्रा को मैस का ड्यूटी अफसर नियुक्त करने को कहा, जो खाद्य सामग्री की गुणवत्ता देखेंगे।
विद्यालय के बाहर की रोड एवं दीवार को ठीक कराने, सीढ़ियों पर पेंटिंग कराने को कहा। काम पूरा होने पर ही अवशेष भुगतान करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने कंप्यूटर लैब, विज्ञान लैब, सीसीटीवी कंट्रोल रूम, मिनी ऑडोटोरियम, बैडमिंटन कोर्ट देख कर कार्य पूरे करने पर निर्देश दिए। इस मौके पर उपश्रम आयुक्त सियाराम, सहायक श्रम आयुक्त शेर सिंह, एसडीएम हीरालाल सैनी, तहसीलदार प्रिया गर्ग मौजूद रहे।
-