फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम आवास, पीसीआर के बाहर हटाया अतिक्रमण

Fri, 24 Jul 2015 01:59 AM IST
अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम आवास, पीसीआर के बाहर हटाया अतिक्रमणअलीगढ़ (ब्यूरो)। शहर में गुरुवार को एक बार फिर अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू किया गया। विचारणीय प्रश्न यह रहा कि डीएम आवास से शुरू होकर यूनिवर्सिटी सर्किल पर समाप्त हुए इस अभियान की जरूरत क्यों पड़ी? वीवीआईपी और अति विशिष्ट इन इन स्थानों पर अतिक्रमण हुआ ही कैसे? ऐेसे ही सवालों के साथ गुरुवार को करीब 11.30 बजे नगर निगम की टीम पुलिस कर्मियों के साथ पहुंची। इस पूरे रूट पर डीएम आवास सहित, सरकारी प्रेस भवन, नगर निगम, टेलीफोन एक्सचेंज, तिब्बिया कॉलेज, प्रधान डाकघर का गेट और शहर के चोटी के अधिकारियों के आवास हैं। अतिक्रमण हटाने के    साथ ही 25 हजार रुपये जुर्माना भी वसूला गया।  गवर्नमेंट प्रेस के सामने ही एक नर्सरी वाले को अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी गई। उसका कुछ सामान जब्त कर लिया गया। पुलिस कंट्रोेल रूम के बराबर चाय का खोखा जहां पर पुलिस कर्मी बैठकर दिन रात चाय पीते थे, गुरुवार को उसी खोखे और भट्टी को हटाने पुलिस वाले पहुंच गए। चाय वाला पुलिस वालों को अपनी चाय की दुहाई देता रहा और पुलिस वाले चाय वाले को अफसरों के आदेश का हवाला देते रहे। नगर निगम के सामने चाय पकौड़ी वाले के पास गुमटी थी लेकिन उसने एक बड़ा भूभाग घेर रखा था। उसको चेतावनी दी गई। टेलीफोन एक्सचेंज के सामने आॅटो पार्ट्स वाले का खोखा उठा लिया गया। गन्ने के रस आदि की मशीनें रखी रहीं लेकिन स्टाल नहीं लगे। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें