फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्पसंख्यक कल्याण एवं औषधि निरीक्षक कार्यालय में गंदगी का अंबार

विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने बुधवार को बेहतर कार्यालय की परिकल्पना को साकार करने के कलेक्ट्रेट स्थित विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जिला अल्पसंख्यक कल्याण एवं औषधि निरीक्षक कार्यालय, डाकघर आदि का निरीक्षण किया। अल्पसंख्यक कार्यालय में गंदगी का अंबार मिलने पर उन्होंने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। पत्रावलियां धूल से अटी पड़ी हुई थीं। औषधि निरीक्षक कार्यालय में अव्यवस्थाओं ने डेरा जमा रखा था।
विज्ञापन

औषधि निरीक्षक कार्यालय के बार कई युवक एवं युवतियां फार्मेसी की पढ़ाई पूरी कर पंजीकरण कराने के लिए सुबह से ही खड़े नजर आए। डीएम ने दोनों कार्यालयों में उपस्थित कर्मचारियों की कार्यशैली पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कार्य में सुधार करने की चेतावनी दी। अल्पसंख्यक कार्यालय के कर्मचारियों को एक माह का वक्त देते हुए दफ्तर का उचित रखरखाव करने के साथ ही औषधि निरीक्षक को पंजीकरण के लिए आए सभी फार्मेसी छात्र-छात्राओं का पंजीकरण होने तक कार्यालय खोलकर रखने के निर्देश दिए। उन्होंने नाजिर अर्पित शर्मा को निर्देशित किया कि वह औषधि निरीक्षक कार्यालय पर एक कर्मचारी की तैनाती कर दें ताकि वह पंजीकरण कराने आए फार्मेसी छात्र-छात्राओं को असुविधा से बचाने के लिये पंजीकरण कराने में उनकी मदद कर सके। डीएम ने डाकघर के निरीक्षण में दो दिन में रंग-रोगन कराने के निर्देश देते हुए कहा कि कि डाकघर का उचित रखरखाव सुनिश्चित करते हुए इसकी साज-सज्जा पर भी विशेष ध्यान दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें