फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: पीएम आवास लाभार्थियों को दीपावली का तोहफा, मिली तीसरी किस्त

Fri, 21 Oct 2022 01:21 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

प्रधानमंत्री आवास योजना में एक आवास निर्माण के लिए ढाई लाख रुपये की धनराशि तीन किस्तों में मिलती है। पहली किस्त में 50 हजार रुपये मिलते हैं। दूसरी किस्त में डेढ़ लाख एवं व तीसरी किस्त में 50 हजार रुपये मिलते हैं।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री आवास योजना - फोटो : अमर उजाला, फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री आवास योजना में करीब तीन साल से आवास निर्माण की आस लगाए जिले के 1069 लाभार्थियों को शासन की ओर से दीपावली का तोहफा मिला है। शासन स्तर पर डीएम के प्रयासों से लटकी हुई दूसरी किस्त के रूप में 15.70 करोड़ रुपये उनके खातों में सीधे ही भेज दी गई है। इससे उनके आवास का सपना सच हो सकेगा। इनकी किस्त कोरोना काल से पहले से अटकी हुई थी।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री आवास योजना में एक आवास निर्माण के लिए ढाई लाख रुपये की धनराशि तीन किस्तों में मिलती है। पहली किस्त में 50 हजार रुपये मिलते हैं। दूसरी किस्त में डेढ़ लाख एवं व तीसरी किस्त में 50 हजार रुपये मिलते हैं। आवास निर्माण की जियो टैगिंग का भी काम भी पूरा हो चुका था।

अधिकांश निर्माण आधे-अधूरे पड़े हुए थे। पिछले दिनों डूडा के प्रभारी परियोजना अधिकारी कौशल कुमार ने चार्ज ग्रहण करने के बाद योजना की विस्तृत जानकारी ली तो सही स्थिति सामने आयी। उन्होंने डीएम इंद्र विक्रम सिंह को पूरे प्रकरण की जानकारी दी।
विज्ञापन


इस पर डीएम ने शासन स्तर पर पत्र व्यवहार कर पीएम आवास निर्माण के लिए तीन साल से रुकी पड़ी दूसरी एवं तीसरी किस्त की धनराशि का बजट उपलब्ध कराने की मांग की। डीएम के इस प्रयास के बाद शासन ने 1069 लाभार्थियों के खातों में प्रत्येक को 1.50 लाख की किस्त के रूप में देते हुए करीब 15.70 करोड़ रुपया भेजा है। डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि दीपावली के मौके पर शासन से यह धनराशि प्राप्त हुई है। इसका लाभार्थी सदुपयोग करें और अपने सपनों के घर का निर्माण कराएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें