कांग्रेस ने प्रदेश के 11 जिलाध्यक्ष एवं 10 महानगर अध्यक्षों की नए सिरे से नियुक्ति की है। इस संबंध में पार्टी के प्रमुख महासिचव केसी वेणुगोपाल ने 31 मार्च देर रात सूची जारी कर दी है। अलीगढ़ का जिलाध्यक्ष ठाकुर सोमवीर सिंह व महानगर अध्यक्ष नावेद खान को बनाया गया है।
अलीगढ़ के नए जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष की घोषणा कर दी गई है। ठाकुर सोमवीर सिंह को जिलाध्यक्ष और नावेद खान को महानगर अध्यक्ष बनाया गया है।
कांग्रेस के प्रमुख महासचिव केजी वेणुगोपाल ने यूपी चुनाव संचालन समिति में आठ नए चेहरे शामिल किए हैं। इसमें पूर्व सांसद राजबब्बर, सुप्रिया श्रीनेत, इमरान प्रतापगढ़ी, शेखर बहुगुणा, इमरान किदवई, नदीम जावेद, अलीगढ़ निवासी योगेश दीक्षित और मनोज त्यागी शामिल हैं।